Friday, November 18, 2011

How to make your brain strong?

मानव का मन महान शक्तियों का बहुत बड़ा भंडार है( Dynamo of Creative Energy) | एक से बढकर एक शक्तिया इसमें निवास करती है | छोटे, बड़े, विद्वान और मुर्ख सभी को बीज रूप में परमात्मा ने यह शक्तिया दी है | जो मानव इनको जाग्रत करके इनका उपयोग करते है वो महामानव बनते है | अगर मुर्ख से मुर्ख व्यक्ति भी इनको जाग्रत करे तो वो भी बुद्धिमान बन जाता है | इनको जाग्रत करके बड़े चमत्कार किये जा सकते है | असंभव दिखने वाले कार्यों को भी सहजता से किया जा सकता है |मानसिक शक्तियों का प्रदर्शन परिपुष्ट मष्तिष्क द्वारा ही किया जा सकता है | उत्तम मष्तिस्क द्वारा ही मन अपने अदभुद सामर्थ्यो का प्रदर्शन कर सकता है |

आप मष्तिष्क को केवल एक अतिसूक्ष्म यंत्र या डायनेमाँ समझ लीजिए | बिजली पैदा करने वाले डायनेमाँ के भाति मष्तिष्क विचार उत्पन्न करता है |हमारे मष्तिष्क के विभिन्न भागो में भिन्न भिन्न शक्तियों के सूक्ष्म केंद्र है | कुछ शक्तियों का केन्द्र मष्तिष्क के अग्र भाग में और कुछ का मध्य भाग में और कुछ का पृष्ठ भाग में है | मष्तिष्क के जिस भाग में यह शक्तिया निवास करती है उस भाग में स्थित कोषो(Cells) की संख्या के परिणाम में यह शक्तिया कम या ज्यादा होती है |सेल्स की संख्या को बढ़ाने हेतु मस्तिस्क के उस भाग पर ध्यान करे व भावना करे की शरीर की सारी शक्ति उस भाग को उन्नत कर रही है | रक्त संचार उस भाग में ज्यादा हो रहा है एसी भावना करने से मष्तिष्क के उस भाग की कोशिकाए सक्रीय हो जायगी व उस भाग से सम्भंदित शक्तियों का विकास होने लगेगा | मस्तिष्क के जो भाग निक्कमे छोड़ दिए जाने के कारण निष्क्रिय हो जाते है उन्हें भी इस प्रकार जाग्रत किया जा सकता है |

मष्तिष्क को शक्तिशाली बनाने के लिए तीन चीजे जरुरी हैं :


१ उत्तम व पूर्ण परिपुष्ट मष्तिष्क


२ मानसिक शक्तियों का यथार्थ ज्ञान


३ मानसिक शक्तियों का पोषण और संचय


१ भक्तिभाव पूजाभाव श्रधा भाव शक्तियों का केन्द्र मष्तिष्क मुर्धन्य है | जिन लोगोकी मूर्धा में यह कोष कम होते है उन लोगो में गुरुजनों व् इश्वर में विश्वास कम रहता है |

२ जो शक्तिया कपाल के निचे अर्ध भाग में निवश करती है, वे विद्या कला खोज से सम्बन्धित है जिनमे यह विकशित होती है वे लोग निरर्थक बाते नहीं करते है व्यवस्था पूर्वक कार्ये करते है | किसी कार्ये को एक बार हाथमे लेकर छोड़ते नहीं बल्कि पूरा करते है | यद्धपि उनमे तर्क वितर्क करने की क्षमता नहीं होती, किन्तु फल प्राप्त करने की सामर्थ्ये रखते है | यदि आप इन शक्तियों को बढ़ाना चाहते है तो आप कपाल के निचे अग्र भाग के कोशो की वृधि करे, आप अपनी चित्तवृति मस्तिष्क के मध्ये बिंदु पर एकाग्र करे | निरंतर सोचने से उस भागमे कोशोकी वृधि होगी और वो भाग पुष्ट होने से इन शक्तियों का विकास होगा |

३ कपाल के ऊपरी आधे भाग में बुद्धि की शक्तिया अपना कार्ये करती है | इस भाग का विकास करने के लिए मस्तिष्क के मध्ये बिंदु पर एकाग्र कीजिए | निरंतर सोचने से उस भाग में रुधिर की गति बढ़ेगी व एकाग्रता से वह भाग पुष्ट होने लगेगा कपाल के ऊपरी आधे भाग में बुद्धि की अपनी शक्तिया काम करती है | इस भाग का विकास करने के लिए मष्तिष्क के मध्ये बिंदु से कपाल के ऊपर के अर्द्ध भाग तक रहने वाले सूक्ष्म द्रव्यों पर एकाग्रता करनी चाहिए | इस भाग के कोशो की वृधि से बुद्धि की शक्ति बढती है और विषयो को समझने की शक्ति में वृधि होती है | नित्ये अभ्यास से उसकी शक्ति इतनी बढ़ जाती है की व्यक्ति जिस विषय पर सोचता है उस विषय पर आर से पार सोच सकता है |

४. कान के छिद्र के आगे से सिर की चोटी तक एक खड़ी सीधी रेखा खिचिए जहा पर इसका अंत होगा उसके ठीक पीछे के भाग में श्रद्धा , द्रड़ता ,आत्मबल और विश्वाश आदि दिव्य शक्तिया निवास करती है | इन पर एकाग्रता करने से यदि कोष कम होंगे तो अधिक हो जायेंगे |दुर्बल होंगे तो सबल हो जायेंगे | और बलवान होंगे तो और बलवान हो जाएंगे |

५ मस्तिस्क के निचे, पीछे के भाग में प्रयास करने से सामर्थ्ये शक्ति बढती है | जिस व्यक्ति में यह शक्ति विकसित अवस्था में होती है वो किसी काम को करने से पीछे नहीं हटता वो किसी भी काम को कठिन समझ कर योही नहीं छोड़ता क्योंकि उसे लगातार मस्तिष्क के उस भाग से सहारा मिलता है |

६ कपाल के ऊपर के भाग के भाग में जहा अंदर से बलों की जड़े शुरू होती है यह ज्ञान है की कब किस मोके पर क्या करना चाहिए इस निरिक्स| इस निरिख्सन शक्ती को जाग्रत करने के लिए पूर्व कथनानुसार एकाग्रता करके वह के कोशो को परिपूर्ण और पुस्त करना चाहिए कठिन से कठिन गुत्थी भी इस क्रिया शक्ती से आशानी से सुलझाई जा सकती है

७ मष्तिस्क की बिचली सतह से नाडीयो के १२ जोड़े निकलते है प्रत्येक जोड़ी शारीर को कुछ न कुछ ज्ञान देता है ये नाडीया गर्दन को विशेष सन्देश भेजती है जिससे हमें कुछ न कुछ नवीन बात मालूम होती है इच्छा शक्ती का यथार्थ स्थान कहा है इसका उत्तर ओ ह्ष्णुहारा नमक लेखिका ने अपनी पुस्तक (concentration and the acquirement of personal magnetism ) में इस प्रकार दिया है –

मेरी सम्मति में इच्छा अथवा संकल्प शक्ती का स्थित स्थान नाडीयो के उस तेजस्क ओज के भीतर निस्चित किया जासकता है जो मष्तिष्क को चारो और से घेरे हुए है अत: संकल्प शक्ती के विकाश के लिए यहाँ के कोसो की वृधि कीजिये |

मष्तिष्क के विभिन्न कोशो पर एकाग्रता करने परसे हमारे रुधिर की गति उस और होने लगती है और उनकी संख्या में वृधि और विकाश होता है |कोई भी कोष हो बढ़ाने जरुरी है यदि ये सब बढे तो उत्तम है अत: किसी विशेष भाग के कोष बढावे ऐसा न सोचकर इस भावना पर मन एकाग्र करे की हमारे मष्तिष्क के सब कोष निरंतर बढ़ रहे है हमारी निरीक्षण शक्ती , तुलना शक्ती, न्याय शक्ती ,विवेक शक्ती ,संकल्प शक्ती सभी को बढारहे है | यह भाव मात्र उपरी दिखावा मात्र नहीं होकर पूर्ण अनुभूति युक्त होना चाहिए उस समय अपनी कल्पना द्वारा वैसा ही अनुभव करना चाहिए | साधको को प्रारंभ में आत्म स्वरुप की भावना करनी कभी नहीं भूलनी चाहिए |

कोशो की वृधि की क्रिया जमींन जोतकर करने के समान है| जिस प्रकार उत्तम रीती से जोते हुए खेत में बीज अछे उगते है उसी प्रकार के कोष वाले मष्तिष्क में मानसिक शक्तिया उत्तम रीती से विकसित होती है इसलिए जिस प्रकार की शक्ती को हम विकसित करना चाहते है उसका यथार्थ रूप हमारे लख्श्य में रहना अनिवार्य है ध्याता में ध्यान करने की वस्तु के स्वरुप की यथार्थ कल्पना अत्येंत आवश्यक है योग शाश्त्र का यह अखंडनीय सिद्धांत है ध्यान करने वाला जिसका ध्यान करता है उसी के सामान हो जाता है | अत: मानसिक शक्तियों का विकाश करनेवाले जिस शक्ती का विकाश करना हो उसके स्वरुप को अच्छी तरह लक्ष्य में रखना चाहिए |

कल्पना कीजिये की हम अपने अंदर श्रधा भक्ति भाव अंतर्ज्ञान इत्यादि आध्यात्मिक शक्तिया का विकाश करना चाहते है | इन शक्तिय्यो के जाग्रत और विकसित होने का स्थान मूर्धा और इसके निचे का प्रदेश है | इन स्थानो मे एकाग्राता करते समय हम सच्ची भक्ति सच्ची श्रधा और अंतर्ज्ञान के जिस नमूने को सामने रखेंगे वही इसमें क्रमश प्रगट होने लगेगा | अत: जिस शक्ती के विकाश का हमने निश्चय किया है , उसके ऊँचे से ऊँचे स्वरुप की, जहा तक हमारी बुद्धि पहुच सके वहीतक कल्पना करनी चाहिए और उस कल्पना में व्रती को आरूढ़ करके पूर्वोक्त क्रिया श्रधा पूर्वक करनी चाहिए| इससे मष्तिष्क के कोष बढ़ेंगे शुद्ध होंगे और वह काल्पनिक शक्ती धीरे धीरे बढ़ने लगेगी |

तीसरी बात है सामर्थ्ये की | मन जिस सामर्थ्ये को परिपुष्ट होता है उस सामर्थ्ये की वृधि करने की भी आवश्यकता है | प्रत्येक मनुष्ये में यह सामर्थ्ये एक बड़े परिणाम में वस्तुत रहता है पर अधिकांस व्यक्ति इसका अधिकतर भाग निक्कमी क्रियाओं में योही नष्ट कर दिया करते है | बैठे बैठे पांव हिलाना , आँख नाक या गुप्तांग टटोलते रहना , सार रहित बाते सोचना, या योही बे मतलब की बाते करते रहना या सुपारी चबाते रहना आदि शरीर की निक्कमी क्रीयाये है | इनसे मन की सामर्थ्ये शक्ती का ह्रास होता है क्रोध, चिंता, भय आदि विविध विकारों से तो सामर्थ्ये का बड़ा नाश होता है| जो दिन भर की आय होती है नाराजगी में बह जाती है| संचित सामर्थ्ये का भी ह्र्राश होता है | अत: मानसिक शक्तियों के इछुक को सब प्रकार के खस्यो ख्सयो से बचने की आवश्यकता है| मन पूरी शांत स्थिति में रहना अनिवार्य है| वाणी और शारीर के सब व्यर्थ प्रपंच छोड़कर मन को शांत स्थिति रखने का प्रयाश करना चाहिए इससे हमारा बल संचय होता है और हमें एक अधभुत समर्त्ये का अनुभव होता है | जिस संस्कारी व्यक्ति को इस बल का अनुभव हो उसे चाहिए की अपनी योग्य उचित वातावरण खोज ले और निरंतर मानशिक शक्तियों को पूर्वोक्त प्रकार से संचित करता रहे |

मानशिक शक्तियों की अभिवर्धि के लिए अनुकूल संगती और परिस्थितियों की परम आवश्यकता है | अपने उधेश्ये के अनुकूल उचित वातावारण उपश्थित करो | जिस वातावारण में मनुष्ये रहता है वे ही मानशिक शक्तिया क्रमश: उत्पन्न और बढती हुई दिखाई देती है | जिस व्यक्ति के परिवारमे , मित्रोमे, मिलने झुलने वालो में कवी अधिक होते है , वे प्राय: कवी ही हो जाया करता है | सेनिको व सिपाहियों के कुल में ज्रहने वाला व्यक्ति प्राय: निडर हो जाया करता है| तुम जिस प्रकार की मानसिक शक्तियों का उद्भव चाहते हो वैसे ही व्यक्तियों में रहो , वैसी ही पुस्तकों का अध्यन करो , वैसे ही मनुष्यों के चित्र देखो और निरंतर वैसे ही चिंतन में मग्न रहो अपने अभीष्ट की भावना पर मन को एकाग्र कर गंभीरता पूर्वक स्थिर करो | उपयुक्त वातावरण में रहने से मानशिक व्ययामसे भिन्न भिन्न क्रियाओ के अभ्यास से , मन की शक्ती तीव्र हो जाती है |

1 comment:

  1. bahut achchha sir g hamare desh ka prakritik gyan luft hota ja raha hai . rishi muniyo ke batayd gaye rasto pe chalana aadhunik yug me murkhata ki sngya di ja rahi hai is masini yug me manushy bi ek mashin bn kr rah gaya hai. pooja archana to door bhagwan ko b nahin mante kuchh aise sajjn prani hai is dharti pr. yog dhyan ko bewkufi samjha jata hai. hr kam fast chahiye. kas vo purane shital aur shant yug punh a jata.
    apni prachintam gyan ko banaye rakkha mujhe bahut khusi hui.

    ReplyDelete