Showing posts with label positive thinking. Show all posts

Tuesday, June 12, 2012
Monday, June 11, 2012
Saturday, June 9, 2012
Mantra for Sun Salutation
!! सूर्य नमस्कार !!
आदिदेव !
नमस्तुभ्यम प्रसीद मम भास्कर !
दिवाकर !
नमस्तुभ्यम प्रभाकर नमोस्तु ते !!
भावार्थ:- हे आदिदेव सूर्यनारायण ! में आपको नमस्कार करता हूँ ! प्रकाश देने वाले हे भास्कर, आप प्रसन्न हो ! हे
तेजस्वी दिवाकर देव ! में आपको नमस्कार करता हूँ ! हे तेजोमय देव ! में आपको
नमस्कार करता हूँ !
The Result of Sun Salutation
!! सूर्यनमस्कार का फल !!
The Result of Sun Salutation
!! सूर्यनमस्कार का फल !!
आदित्यस्य नमस्कारम ये कुर्वन्ति दिने दिने !
जन्मांतरसहस्त्रेषु दारिद्रयं नोपजायते !!
भावार्थ:- जो मनुष्य सदैव सूर्यनमस्कार करते है, उन्हें हजारों जन्मो तक दरिद्रता नही आती है !
Friday, June 8, 2012
Morning Mantras
!! करदर्शनम !!
कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती !
करमूले तू गोविन्द: (ब्रह्मा:) प्रभाते कर दर्शनम !!
भावार्थ:- हाथ के अगले भाग में
लक्ष्मी, मध्य भाग में सरस्वती और मूल भाग में गोविन्द बसते है,इसलिए प्रात: काल
उठते ही हाथों का दर्शन करना चाहिए ! ओर साथ ही अपने इष्ट देव का स्मरण करना चाहिए
!
(२) बिस्तर से जमीन पर पैर रखने से
पहले इस श्लोक को बोलकर फिर पैर रखना चाहिए !
समुद्रवसने देवी ! पर्वतस्तनमण्डले !
विष्णुपत्नी ! नमस्तुभ्यम पादस्पर्शम क्षमस्व में !!
भावार्थ:- समुद्ररूपी वस्त्रोवाली,
पर्वतरूपी स्तनवाली और विष्णु भगवान की पत्नी हे पृथ्वी देवी ! तुम्हे नमस्कार
करता हूँ ! तुम्हे मेरे पैरों का स्पर्श होता है इसलिए क्षमायाचना करता हूँ !
Wednesday, November 23, 2011
विचार ओर संकल्प
विचार ओर संकल्प
इश्वर की पूरी शक्ति को पूर्णरूप से समझ लेना आसान कार्य नहीं है इश्वर सारे जगत का श्रसटा , नियंता और स्वामी है और उसकी तह तक पंहुचना हमारे लिए असंभव है | हमें सारी शक्तिया उसीसे प्राप्त होती है हम उस विश्व शक्ति के एक केन्द्र मात्र है हममें जो कुछ शक्ति और सत्ता है , सब उसी की देंन है, सब उसी का प्रसाद है, हमारा अपना व्यक्तित्व भी उसी की छाया है |
यद्यपि हम उस विश्व शक्ति की रूपरेखा के बारे में कुछ नहीं जानते परन्तु इतना अवश्ये जानते है की विश्व शक्ति मनुष्ये में दो शक्तिया जन्म से देकर भेजती है १ विचार शक्ति २ शंकल्प शक्ति | जगत की रचना और विकाश इन्ही दो शक्तियों के सहारे होता है और यह दोनों शक्तिया इस रचना और विकाश के लिए जरुरी है , इनमे से किसी एक की कमी से भी विकाश और रचना का क्रम एकदम रुक जायेगा |
विचार शक्ति स्वंम अफाहिज है , यह सोच सकती है मानसिक ढांचे बना सकती है, कल्पना कर सकती है , परुन्तु वस्तु जगत में किसी महान परिवर्तन करने की क्षमता इसमें नहीं है | इसी तरह शंकल्प शक्ति स्वयम अंधी है ,उसे स्वयं अपना रास्ता नहीं दिखाई देता वह टटोलो टटोल कर चलती है, और टक्करे खाती फिरती है | विचार शक्ति के संयोग और सहयोग से ही उसे निर्माण शक्ति प्राप्त होती है जिसके सहारे वह वस्तु जगत में बड़े बड़े परिवर्तन करने में समर्थ होती है|
स्रष्टि के विकाश के आदि-अवस्था में संकल्प शक्ति की प्रधानता का परिचय मिलता है, परन्तु जैसे ही प्रक्रति संस्कृति को प्राप्त होती जाती है उत्तरोत्तर विचार शक्ति का प्राधान्य बढ़ता जाता है | और मनुष्ये के दर्जे पर पंहुच कर तो यह प्रधानता बिलकुल स्पष्ट हो जाती है और यह समझा जाता है की मनुष्ये और पशुओ में भेद करने वाली वस्तु यह बुद्धि है |
परन्तु मनुष्ये में जो विशेषता है वह उसकी चेतना विचार शक्ति में है | इसका अर्थ यह नहीं है की मनुष्ये के निचे श्रेणी के जानवर और पख्सियो में विचार शक्ति होती ही नहीं | सच तो यह है की अन्ये मानसिक क्रियाओ की तरह हमारी विचार शक्ति के निचे भी कई धरातल है | अचेतन,अर्द्धचेतन, सचेतन और उर्ध्वचेतन , विकाश के आदि में अचेतन विचार शक्ति के हाथ में नियंत्रण रहता है, और धीरे धीरे विकाश में वही विचार शक्ति केन्द्रीभूत होकर अर्द्ध चेतन अवस्था में गुजर कर सचेतन होजाती है | इस सचेतन अवस्था में कार्यक्रम की बागडोर अचेतन और जड से निकल कर सचेतन के हाथ में पंहुच जाती है , और इस अवस्था में बुद्धि का प्रधान्ये होता है परन्तु यह विकाश की अंतिम सीडी नहीं है | इसके आगे भी एक उर्ध्व चेतन अवस्था है, जिसको योगी लोग समाधी के नाम से पुकारते है , और इस अवस्था में नेतृत्व बुधि से निकलकर बोधि के हाथ में चला जाता है |
विकाश के प्रत्येक स्थल पर विचार शक्ति का अस्तित्व मानना अनिवार्य है| केवल संकल्प के सहारे विकाश का काम नहीं चल सकता , कारण की संकल्प में केवल शक्ति ही शक्ति है उस शक्ति का उपयोग किस प्रकार से किया जाये की उसमे विकाश का कार्ये अग्रसर हो सके यह जानने की शक्ति उसमें नहीं है |
बाह्य परिस्थिति को चेतन अथवा अचेतन रूप से समझ कर ही संकल्प शक्ति अपना कार्येक्रम निश्चित कर सकती है | संकल्प शक्ति के विकाश हेतु प्रथम सीडियों कोई स्वतंत्र क्रिया नहीं होती , केवल प्रतिक्रिया होती है ,और शक्ति का रूप जो इस प्रतिक्रिया में प्रति बिम्बित होता है बिना विचार शक्ति के संभव नहीं है |
जिस तरह विचार शक्ति के चार धरातल है –अचेतन, अर्धचेतन, सचेतन, उर्ध्वचेतन इस तरह शंकल्प शक्ति के भी चार धरातल है | इन चारो धरतालो को आधुनिक पश्चिमी मनोवेज्ञानिक Unconscious , Sub conscious , conscious or Super conscious States of mind कहते है और इन्ही को हमारे प्राचीन मुनियो ने सुषुप्ति, स्वप्न, जाग्रत, और समाधी कहा है | वास्तव में यह हमारे मनस्तत्व की अवस्थाये है , उसके समस्त जीवन में चाहे वे विचार शक्ति से सम्बन्ध रखता हो अथवा संकल्प शक्ति से सदेव ही अपनेको प्रति बिम्बित करता रहती है | यदि पशु मनुष्ये की तरह सोचता नहीं , तो उसकी प्रतिक्रिया भी मनुष्ये की तरह नहीं होती | दोनों में सचेतन भाव का अभाव रहता है |अर्थात जिस ऊंचाई और मानसिक विकास के धरातल पर मनुष्ये या पशु जाती की विचार शक्ति पंहुचती है उसी के अनुसार उसी धरातल पर उस जाती की संकल्प शक्ति भी पंहुच जाती है |
संसार के तत्व-वित्त विचार शक्ति का पख्स ले ल्रे कर बहुत दिनों से आपस में विवाद करते आए है | किसी ने विचार को प्रधानता दी है किसी ने सकल्प को | किसी ने यह प्रमाणित करने का प्रयाश किया है की संकल्प केवल विचारशक्ति का ही एक रूप है, और इसके विपरीत किसी ने यह सिद्ध करने की चेष्टा की है की विचार शक्ति भी संकल्प सकती का ही एक रूप है |
इन दोनों परस्पर विरोधी विचार धाराओ में अंसिक सत्ये वर्तमान है | पूर्ण सत्ये किसी में भी नहीं है | क्योकि यह दोनों विचार धराए विचार को संकल्प से और संकल्प को विचार से प्रथक करके देखती है | वास्तविक जीवन में संकल्प और विचार पृथक पृथक नहीं है , और न उनको पृथक करके देखा जा सकता है | प्रत्येक विचार के भीतर अपने को प्रकट करने की शक्ति निहित होती है , उसका जीवन विस्तार चाहता है और वह बहए जगत पर अपनी छाप लगाना चाहता है
संसार की गाड़ी इन्ही दो पहियों पर चलती है – एक विचार सकती का और दूसरा संकल्प शक्ति का | मनुष्ये के जीवन में भी सफलता की कुंजी इन दोनों के हाथ में है | मनुष्ये का काम है किसी विचार शक्ति और शंकल्प सक्ती दोनों कोजग्रत करे | बिना विचार शक्ति के संकल्प शक्ति अंधी है , और बिना संकल्प शक्ति के विचार शक्ति अफाहिज है |
इन दोनों के पारस्परिक संयोग और सहयोग में ही उत्थान और सफलता का रह्श्ये है | यदि विचार शक्ति संकल्प शक्ति के सहयोग में कार्ये नहीं करती , तो कोरी कल्पना बन कर रह जाती है , वास्तु जगत को प्रभावित करने की क्षमता उसमे नहीं आती,और थोड़ी सी उन्नति करके एक पंख पर उड़ने वाली चिड़िया की तरह दोचार आदमक चलकर ही गिर जाती है | इसी तरह संकल्प शक्ति भी विचार शक्ति का सहयोग नहीं पाकर अंधी रहती है और उसे अपना मार्ग नहीं सूझता | टेली के बेल की तरह निरंतर चलते रहने पर भी वह अपने को वही पर पाती है जहा से चली थी | उसका सारा परिश्रम सारा त्याग व्यर्थ जाता है | अत: इन दोनों सक्तियो को जगाना ही प्रयाप्त नहीं है , परन्तु इनका अछी तरह संचालन और नियंत्रण में रखना आवश्यक है की इनको एक दूसरे से सहायता मिल सके एक से दूसरी का उन्नति का मार्ग स्पशट होता रहे अन्यथा वांछित सफलता मिलना कठिन है |
ये विश्व शक्ति सत्ता का भंडार है, जो विचार और संकल्प का आश्रय है; जिससे हम पैदा होते है , जिसमे हम रहते है, और जिसमे हम अंत में लय हो जाते है ; जिसके की हम केन्द्र मात्र है; उससे हम व्यक्तित्व कि अक्षय शक्ति, जो विचार और संकल्प के सम्बन्ध संयोग से बनती है , किन साधनों से प्राप्त कर सकते है | यही हमारे सामने मुख्य प्रश्न है | इनका उत्तर हमको ढूँढना है |

Monday, November 21, 2011
Power of Positive Thinking
तुलसी दास जी ने कहा है " शकल पदारथ है जग माहि , कर्म हीन नर पावत नाही "
योग शास्त्र का यह एक वैज्ञानिक और ठोस सिद्धांत है जो व्यक्ति अपने मन में लगातार किसी एक विषय पर लगातार सोचता है तो ऐसा समझे, कि वो बीज बुवाई का कार्य कर रहा है | उसके द्वारा जिस विषय पर चिंतन किया गया है वो सूक्ष्म रूप से उसके अंदर पलने लगेगा और एक दिन स्थूल रूप में उसको वो प्राप्त होगा | ऐसा कभी हो ही नहीं सकता व्यक्ति जिस विषय के बारे में विचार करे उसको स्थूल रूप से ना मिले |
विचार भावना और चिंतन, यह ध्यान कि अपूर्ण अवस्था है | इनमे जब द्रड़ता आती है | येही अवस्था ध्यान बन जाती है | और ज्ञानी पुरुष इसी ध्यान को चिंतामणि कहते है यह यथार्थ सत्य है | क्योंकी चिंतामणि को हाथ में रखकर जिस वास्तु कि इच्छा कि जाये वह वस्तु तत्काल प्राप्त हो जाती है | वैसे ही इस ध्यानरूपी चिंतामणि से मनुष्य को मनचाही वस्तु मिल सकती है | किन्तु इस ध्यान रूपी चिंतामणि को कुछ लोग ही जीवन में सकारात्मक रूप से उपयोग करते है क्यों की ज्यादातर लोग तो इस विषय कि जानकारी भी नहीं रखते है | और नकारात्मक सोच के लोग इसी ध्यान रूपी चितामणि दुरपयोग कर दुखी रहते है | ऐसे लोग, जो चाहिए उसका चिंतन नहीं करते अपितु जो नहीं चाहिए उसका चिंतन करते है | जैसे मेरे ऊपर कर्ज है में दुर्भाग्यशाली हूँ ऐसा सोचने पर यह भी एक प्रकार का अक्रिय ध्यान ही हुवा इसकी वजह से उसके जीवन में कर्ज और दुःख स्वत: ही आने लगते है |
मन एक ऐसा यंत्र है | जिसमे प्रति क्षण कोई न कोई विचार आते ही रहते है | मन विचार करे बिना एक क्षण भी मुक्त नहीं रह सकता | इस प्रकार ध्यान रूपी चिंतामणि प्रत्येक मनुष्ये में जन्म से ही उपलब्ध है इसका सही उपयोग करके जीवन के हर लक्ष्य को आसानी से पाया जा सकता है जीवन कि आकांक्षाये व इच्छाए सहज में ही सफल होती है |
सारांश यह है कि मनुष्ये अपनी भावना और विचारों के अनुसार दु:खी या सुखी , सफल या असफल होता है | यंहा मनोभाव व विचार का कारक मन है अत: मन को सुधारना मानव का पहला कर्तव्ये है | हमारा मन किन विषयो पर चिंतन करता रहता है उस पर ध्यान देना आवश्यक है कि कही वो नकारात्मक तो नहीं सोच रहा है यदि आज तुम निर्धन, बीमार या दब्बू हो एवं अपने विचारों को प्रकट करने कि शक्ती तुम में नहीं है तो निश्चित समझो कुछ समय पहले यह विचार व चिंतन तुमने अवश्य ही किया होगा उसी का परिणाम है जो आज तुम भुगत रहे हो | तात्पर्य यह है कि सूक्ष्म रूप में किसी विषय पर सोचे बगेर स्थूल रूप में वो जीवन में आ ही नहीं सकती | यही अध्यात्म विद्या का त्रिकाल बाधित अनुभव सिद्ध अटल सिद्धांत है |यह सम्पूर्ण स्रष्टि इश्वर के मन में सूक्ष्म रूप में विध्येमान थी | इश्वर के संकल्प बल से प्रगट हुई है | ऐसे ही प्रथ्वी पर बड़े बड़े शहर, मकान, बगीचे, रेल, विमान, टेलीफोन, कंप्यूटर, इन्टरनेट आदि नए नए आविष्कार हुए |पहले इन्हें बनाने हेतु वैज्ञानिको के मन में सूक्ष्म रूप से विचार आये तत्पश्चात प्रगट रूप में वो इन्हें खोज पाए इसी सिद्धांत को भगवान कृष्ण ने गीता में इस प्रकार बताया है :-
“नासतो विद्यते भावो नाभावो विध्यत: सत्:”
अर्थात इस जगत में जो पदार्थ किसी भी रूप में बिल्कुल है ही नहीं वो कभी अस्तित्व में आ ही नहीं सकता | और जो पदार्थ विध्येमान है उसका अत्यंत अभाव या नाश हो ही नहीं सकता | इसलिए तुम अपने मन में हमेशा आशा, उत्साह, दर्व्ये, सम्पति, बल, सामर्थ्ये आदि विषयो का दृढ चिंतन करते रहो | निश्चय समझो एक दिन स्थूल रूप धारण कर ये सभी तुम्हे प्राप्त होंगे ही | दुनिया कि कोई शक्ती ऐसा होने में अड़चन नहीं डाल सकती है|
किसी वस्तु विशेष को यदि तुम जल्दी प्राप्त करना चाहते हो तो उस वस्तु का नाम कागज पर लिख कर अपने पूजा रूम में लगादो और २० मिनट उसी का चिंतन करो और सोचो मह्शूस करो अमुक कार्ये , अमुक वस्तु मुझे मिलने ही वाली है कुछ समय बाद वो अमुक कार्ये होगा ,अमुक वस्तु मिल जायेगी { शुरू में कोई भी वस्तु या कार्ये अपनी पहुँच तक काही सोचे } जब एक कार्ये होजाये तब दूसरे के लिए विचार करे |

Subscribe to:
Posts (Atom)